Asia Cup 2023, हेलो दोस्तों जैसा की आप लोगों को पता ही है कि इसी साल होने जा रहा है Asia Cup 2023 की मेजबानी करने का मौका पाकिस्तान देश को दिया गया है।

पाकिस्तान में एशिया कप होने का मतलब की भारतीय टीम को पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए जाना पड़ेगा।
लेकिन ऐसा लग तो नहीं रहा है क्योंकि, आप लोग भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को तो जानते होंगे और यह खटास अब खेल में भी दिखने लगा है।
Asia Cup 2023
BCCI ने सुरक्षा का हवाला देकर साफ साफ कर दिया है कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में होगा तो भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं जाएंगे।
पाकिस्तान यह बेजती सह नहीं पा रहा है इसलिए वह बार-बार भारत को मनाने की कोशिश कर रहा है। वह एशिया कप की मेजबानी छोड़ना भी नहीं चाहता क्योंकि यह उसकी मजबूरी बन चुकी है।
पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए एशिया कप 2023 का वहां पर होना उसके लिए बहुत जरूरी है।
अब यह मामला ICC तक पहुंच चुका है और वह बीच का रास्ता निकालने की तैयारी कर रहा है।
BCCI vs PCB, War between Cricket Boards of India and Pakistan
इस बार एशिया कप 2023 में हमें कुछ क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों की माने तो एशिया कप 2023 पाकिस्तान में ही खेला जाएगा, लेकिन भारत अपने मुकाबले किसी दूसरे विदेशी स्थान पर खेलेगा।
अब यह मैच कहां खेला जाएगा इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, श्रीलंका और यहां तक कि इंग्लैंड कम से कम 2 भारत-पाकिस्तान मुकाबले सहित पांच मैचों की मेजबानी के संभावित दावेदारों में शामिल हैं।
पाकिस्तान के बाहर मुकाबलों के लिए किसी दूसरी जगह का फैसला करने में मौसम की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।
यूएई में सितंबर की शुरुआत में तापमान आमतौर पर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, हालांकि इस दौरान भी यहां जमकर क्रिकेट होता है।
Join us on👉👉👉
इंग्लैंड भी एक बड़े विकल्प के रूप में उभर रहा है। लंदन जैसे शहर में स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। भारत और पाकिस्तान 6 देशों के इस टूर्नामेंट में एक ग्रुप में है।

और पूरी दुनिया को पता है की जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है तो वह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला और सबसे रोमांचकारी मैच होता है।
2022 एशिया कप के फॉर्मेट की ही तरह हर ग्रुप की सिर्फ 2 टीम सुपर 4 में आगे बढ़ेगी और फिर वहां से शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल होगा।
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे उसकी तीन संभावनाएं बन रही हैं।
तटस्थ स्थल पर खेलने के बयान के बाद पाकिस्तान ने इस साल भारत में होने वाले एकदिनी विश्व कप से हटने की धमकी दे डाली थी।
अंततः यह साफ लगने लगा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और भारतीय टीम एशिया कप 2023 को जीतने की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि कोई और एशियाई टीम उसके सामने ज्यादा कुछ कर नहीं पाती हैं। तो आप सब तैयार हो जाइए एशिया कप 2023 का मजा लेने के लिए।
IPL 2023 की tickets book kre free
Asia Cup 2023 Teams
यहां पर हम एशिया कप 2023 मैं खेलने वाली टीमों का संभावित नाम दे रहे हैं।
- India
- Pakistan
- Afghanistan
- Bangladesh
- Sri Lanka
- UAE
FaQ
When will the Asia Cup 2023 start?
एशिया कप 2023 पाकिस्तान द्वारा होस्ट किया जाएगा और यह 2 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक चलेगा।
What will the Asia Cup 2023 format be?
इस बार एशिया कप 2023 20 ओवर यानी t20 फॉर्मेट में होगा।
Which country will host the Asia Cup 2023?
एशिया कप 2023 पाकिस्तान में खेला जाएगा।
क्या भारत एशिया कब खेलेगा?
एशिया कप एक बहुत ही बड़ा टूर्नामेंट है जो भारत छोड़ नहीं सकता भारत एशिया कप 2023 जरूर खेलेगा।
क्या भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान जाएगा?
पाकिस्तान देश ने पूरा दम लगा कर देख लिया लेकिन भारत अपने फैसले पर अडिग है कि वह एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा।
1 thought on “Asia Cup 2023,बिना पाकिस्तान जाए भारत जीतेगा एशिया कप|Indian Win?”